1 नवंबर से अल्मोड़ा नगर के वन—वे सिस्टम में हो जाएगा बदलाव, जानिए नई यातायात व्यवस्था

1 नवंबर से अल्मोड़ा नगर के वन—वे सिस्टम में हो जाएगा बदलाव, जानिए नई यातायात व्यवस्था

अल्मोड़ा। शीतकाल को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी द्वारा नगर की यातायात व्यवस्था में कुछ आंशिक परिवर्तन किया गया है। 1 नवंबर यानि शुक्रवार से यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
लक्ष्मेश्वर तिराहे से अपर माल रोड पर वन—वे व्यवस्था सुबह 08.30 बजे से शाम 06.30 बजे तक प्रभावी रहेगी। 06.30 के बाद यह मार्ग टू-वे हो जायेगा। बता दे कि आए दिन माल रोड में लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए लंबे समय से अल्मोड़ा नगर में वन—वे सिस्टम व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके बाद जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिली है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25