दुःखद समाचार :- पूर्व एडीएम केके पंत का निधन, कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाने जाते थे स्वर्गीय पंत

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
IMG 20191030 104158

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा:- पूर्व अपर जिलाधिकारी , राजस्व एंव भूलेख प्रशिक्षण संस्थान पातालदेवी अल्मोड़ा के प्रथम कार्यकारी निदेशक, अल्मोड़ा अर्बन बॆंक के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर निवासी केके पन्त का लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली निधन हो गया है| वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे| वह एटीआई नैनीताल के निदेशक सहित विभिन्न पदों पर रहे|
पारिवारिक व निकस्थ सूत्रों के मुताबिक स्व. पन्त की अन्तेष्ठि दिल्ली में ही होगी।

new-modern

जनाधिकार मंच अल्मोड़ा के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है| इधर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन को अपूरनीय क्षति करार देते हुए शोक संवेदनाएं जताई हैं|