डा.एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में सम्मानित हुए जगजीवन कन्याल,कहा प्रवासी उत्तराखंडियों की मदद कर रही है संस्था

टनकपुर। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर में ‘उत्तराखंड की खोज’ शीर्षक से सम्मानित जगजीवन सिंह कन्याल का स्वागत किया गया। श्री कन्याल ने…

टनकपुर। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर में ‘उत्तराखंड की खोज’ शीर्षक से सम्मानित जगजीवन सिंह कन्याल का स्वागत किया गया। श्री कन्याल ने छात्र- छात्राओं के सम्मुख अपने द्वारा किए गए प्रोजेक्ट तथा कार्यों की जानकारी दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
Jagjivan Kanyal honored at Dr. APJ Abdul Kalam Institute of Technology said the institution is helping migrant Uttarakhandis 1

उन्होंने बताया कि वह विगत डेढ़ साल से ‘थिंक टैंक ऑफ उत्तराखंड’ नामक संगठन को संचालित कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत उन्होंने उत्तराखंड के मूल निवासी, जो कि अब प्रदेश के बाहर किसी न किसी बड़े संस्थानों में अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं को जोड़ा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के ऐसे व्यक्तियों की मदद करना है, जो प्रदेश से बाहर कहीं जाते हैं, तो उनको बहुत सी समस्याओं का सामना करना होता है जिससे वह अपने लक्ष्य को पाने में कठिनाई महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वह इस संस्था में 100 से अधिक प्रतिष्ठित लोगों को जोड़ चुके हैं और उन्होंने आने उत्तराखंडी भाई- बहनों की समय-समय पर हर संभव मदद भी करने का प्रयास किया है।

संस्थान के समस्त कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उनके द्वारा किये गए कार्यों को सराहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हिमांशु साह ने किया। गीतांजलि चौहान अलप महर अवनीश कुमार नमित त्रिपाठी साहिबा खान सहित आदि लोग मौजूद थे।