रामनगर ब्रेकिंग : चूनाखान के पास गोलीकांड से लोग दहशत में : घायल को किया गया हल्द्वानी रिफर

रामनगर। रामनगर से 14 किमी दूर चूनाखान में दिन दहाड़े गोली चलने से लोग दहशत में है। आज दिन में चूनाखान निवासी को अज्ञात बाइक…

रामनगर। रामनगर से 14 किमी दूर चूनाखान में दिन दहाड़े गोली चलने से लोग दहशत में है। आज दिन में चूनाखान निवासी को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। जानकारी के मुताबिक चूनाखान निवासी चन्द्रशेखर टम्टा को अज्ञात दो बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या की कोशिश की। वह अपने घर से टम्टा छोई स्थित बलबीर गार्डन जा रहे थे। इस दौरान छोई चौराहे और बलबीर गार्डन के बीच बाइक सवार युवकों ने उनकी हत्या करने का प्रयास किया और गोली चला ली।गोली लगने से चंदशेखर वही गिर पड़े। हमलावर वहां से भाग निकले। सरेआम गोली चलने से लोग दहशत में आ गये और पुलिस को सूचना दी। घायल को तत्काल अस्पताल लाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया। घायल का इलाज हल्द्वानी के सेंट्रल हास्पिटल में चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गोलीकांड का शिकार हुआ चंदशेखर काश्तकार है और जमीन की खरीद फरोख्त का भी कार्य करता है। ​

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
https://uttranews.com/2019/08/31/if-you-are-thinking-of-getting-a-new-smartphone-then-definitely-try-it/