भाजपा में पंचायत चुनावों में जिपं सदस्य पद के प्रत्याशियों का नाम तय करेगा तीन सदस्यीय पैनल,17 सितंबर को बीजेपी कार्यालय में होगी रायशुमारी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- जिलापंचायत चुनावों हेतु भारतीय जनता पार्टी का 3 सदस्यीय पैनल 17 सितंबर को अल्मोड़ा पहुंच रहा है| पैनल में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष व कुमाऊँ मण्डल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी, मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट और कुमाऊँ मंडल विकास निगम की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी जिलापंचायत सदस्य प्रत्याशी चयन के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे|
यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलामहमंत्री रवि रौतेला ने बताया कि कार्यक्रम 17 सितम्बर को प्रातः 11 बजे बीजेपी कार्यालय होटल शैलेश में आयोजित होगा इसमें सांसद, सभी सम्मानित विधायक गण,बीजेपी अल्मोड़ा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी भाजपा प्रदेश पदाधिकारी तथा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे|

new-modern