पिथौरागढ़ में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद, मौसम अलर्ट के बाद डीएम ने घोषित किया अवकाश

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार खराब मौसम को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी…

breaking

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार खराब मौसम को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

25
26

यह फैसला भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून की ओर से जारी मौसम चेतावनी के बाद लिया गया है।


मौसम विभाग ने 21 जुलाई को पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अति तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शिक्षण संस्थानों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश के आदेश जारी किए हैं।


जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है।

Leave a Reply