अल्मोड़ा: पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का निधन, आज विश्वनाथ घाट पर दी जाएंगी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से…

almora-journalist-devendra-bisht-mother-kalavati-devi-passes-away

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

25
26

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने विभिन्न माध्यमों से शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे उनके निवास स्थान खत्याड़ी से स्थानीय विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी।


‘उत्तरा न्यूज’ परिवार दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना करता है।

Leave a Reply