चंपावत में सीएम धामी ने ₹6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन का किया लोकार्पण,सीमांत जिले को मिली 40 करोड़ की सौगात

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में ₹6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन का लोकार्पण किया। साथ ही सीमांत क्षेत्र के लिए ₹40 करोड़…

cm-pushkar-singh-dhami-inaugurates-mri-machine-in-champawat

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में ₹6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन का लोकार्पण किया। साथ ही सीमांत क्षेत्र के लिए ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात दी।

25
26


आज सोमवार को चंपावत में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत ‘आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ’ के सहयोग से लगभग ₹6 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई (MRI) मशीन का लोकार्पण किया।


इस अवसर पर “स्वस्थ उत्तराखंड से ही बनेगा समर्थ और विकसित उत्तराखंड” का नारा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य का मुख्य आधार है। अस्पतालों के निर्माण के साथ-साथ उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और प्रशिक्षित मानव संसाधन से सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


अब हल्द्वानी दौड़ने की जरूरत नहीं, स्थानीय स्तर पर होंगी जटिल जांचें
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक चंपावत सहित आसपास के क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को एमआरआई जैसी जटिल जांचों के लिए हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों का काफी समय, धन बर्बाद होता था और मानसिक कष्ट झेलना पड़ता था।
इन बीमारियों की होगी सटीक जांच: इस अत्याधुनिक मशीन के शुरू होने से अब मस्तिष्क, रीढ़, नसों, जोड़ों, कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की उच्च स्तरीय और सटीक जांच स्थानीय स्तर पर ही बेहद कम समय में सुलभ हो सकेगी, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित होने के साथ-साथ अनेक बहुमूल्य जिदंगियो को बचाया जा सकेगा।


चंपावत में ₹40 करोड़ से सुदृढ़ हो रहा है हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर
मुख्यमंत्री ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चंपावत विधानसभा क्षेत्र में चल रही कई बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड वाले आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य गतिमान है।वही जिला चिकित्सालय में ही ₹11.71 करोड़ की लागत से लोअर ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग, प्रथम व द्वितीय तल पर अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक विंग और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर (OT) का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है।


सीएम धामी ने बताया कि अमोड़ी में ₹2.18 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में इलाज मिल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान में ₹4.70 करोड़ (470.05 लाख) की लागत से 129 बेड वाले विशाल व आधुनिक छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है।वही जिले में एक नए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की आवश्यक विधिक कार्यवाही भी तेजी से चल रही है।


कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि (चंपावत) प्रकाश तिवारी,टनकपुर प्रतिनिधि दीपक रजवार और भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महारा सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply