हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण जीवन प्रसंगों के संगीतमय प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पिछले 16 जून से यहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कथा में व्यास की भूमिका में उपस्थित आचार्य दुर्गा दत्त गुणवंत ने कृष्ण भक्ति के विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया साथ ही कृष्ण जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का सजीव कथा वर्णन किया। संगीतमय प्रस्तुतिकरण के चलते उपस्थित श्रोताओं ने इन प्रसंगों का खूब आनंद लिया।
भागवत कथा के बीच व्यास दुर्गा दत्त गुणवंत ने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण मानव के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।
मुख्य जजमान डॉ महेश चंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार 22 जून को पूर्णाहुति और भंडारे के बीच कथा का समापन होगा। भंडारे का आयोजन शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

