उत्तराखण्ड मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज ऐसोसिएशन जनपद शाखा अल्मोड़ा के पूर्व महासचिव रंगकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ सिंह नेगी की धर्मपत्नी चम्पा नेगी उम्र 69 वर्ष का निधन हो गया है।
हल्द्वानी स्थित आवास में बीते रोज उन्होंने अंतिम सांस ली। चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मिनिस्ट्री रियल एसोसिएशन जनपद शाखा अल्मोड़ा के पदाधिकारियों पेंशनर्स द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय चम्पा नेगी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई , उनके दो पुत्र एक पुत्री है। बड़े पुत्र विजय नेगी पत्रकारिता से भी जुड़े रहे वर्तमान में वह सेवायोजन विभाग में कार्यरत हैं ।
इधर निर्माण खण्ड लोनि विभाग अल्मोड़ा के संगठन कक्ष में आयोजित शोक सभा में चंद्र मणी भट्ट , पीएस बोरा, आरसी पाण्डेय, हेम चन्द्र जोशी, जिला अध्यक्ष ललित भट्ट, सचिव महेंद्र सिंह गुसाईं, धीरेन्द्र कुमार पाठक, मनोज जोशी, टीका सिंह खोलिया, शंकर सिंह, एमसी काण्डपाल, पान सिंह आदि सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने मृतक आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। संगठन की ओर से शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
इधर मीडिया कर्मियों ने भी शोक जताया है।
