गणित और मानसिक योग्यता के सवाल को हल करने में दक्षता को पहल संस्था ने चलाई विशेष क्लास

पहल संस्था में विशेष क्लास का आयोजन किया गया जिसमें बहुत से नये टापिक पर चर्चा-परिचर्चा की गई। यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौना के शिक्षक…

pahal sanstha class

25

पहल संस्था में विशेष क्लास का आयोजन किया गया जिसमें बहुत से नये टापिक पर चर्चा-परिचर्चा की गई।


यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौना के शिक्षक करन बिष्ट ने प्रतियोगिता परीक्षा के सवालों के बहुत से आयाम छूए। जिनमें अनेक विषय जैसे गणित, मानसिक योग्यता के सवालों को सहज तरीके से हल करना सिखाया। दोतरफा संवाद के बीच बच्चे नया सीखने के लिए अति उत्साहित दिखे ।


सीआरसी महरगांव नारायण सिंह मेहरा और राप्रावि घुग्ती के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार प्रजापति ने पहल की साप्ताहिक गतिविधि पर चर्चा के साथ विषयों पर कैसे आगे अध्ययन जारी रखा जाए इस पर भी चिंतन किया गया।


इस दिवस पर 25 छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। डा नवीन जोशी ने भी बच्चों को शुभकामनायें दी और अगले सप्ताह पुनः नये रूप में और बेहतर सीखने सिखाने का क्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply