अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक के पिछले टायर से टकराई स्कूटी,एक की हालत नाजुक

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक दुखद सूचना आ रही है। यहां ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आने से स्कूटी चालक और उसके साथ बैठा…

breaking

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक दुखद सूचना आ रही है। यहां ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आने से स्कूटी चालक और उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो ,उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा खत्याड़ी स्थित लोअर कैंपस से लगे एसएसजे कैंपस गेट पास हुआ। यहां करबला की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार और उसका साथी घायल हो गया।इसमें से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

25


पुलिस ने पहुँचाया बेस अस्पताल
सड़क दुर्घटना से आस-पास के स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में तड़प रहे दोनों घायलों को सरकारी वाहन की मदद से तुरंत नजदीक के बेस अस्पताल पहुँचाया।


चिकित्सकों के अनुसार, एक युवक के सिर और शरीर के आंतरिक हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है और उसे आईसीयू (ICU) में रख उपचार दिया जा रहा है।

शुरुआती पुलिसिया जांच और पहचान के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए दोनों पीड़ित युवक विश्वनाथ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। फिलहाल घायलों के नाम और हादसे के सटीक कारणों से जुड़ी अधिक आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply