उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी समेत 66 को मिला पद्म पुरस्कार

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म सम्मान वितरित किए। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई बड़े मंत्री मौजूद रहे। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को…

padm bhushan koshyari photo social media

25

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म सम्मान वितरित किए। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई बड़े मंत्री मौजूद रहे।


राष्ट्रपति भवन में सोमवार को 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं।
इस कड़ी में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पदम भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वप्रथम दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया, यह सम्मान उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने लिया। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। उनके नेतृत्व में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था।


साल 2026 में कुल 131 लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिनमें से शेष बचे 65 विजेताओं को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा,


पद्म विभूषण के लिए कुल पांच हस्तियों के नाम को चुना गया था। इसमें से आज दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. एन. राजम को भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायकी अंग शैली के माध्यम से वायलिन वादन में क्रांतिकारी योगदान और संगीत शिक्षा व प्रदर्शन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्म विभूषण 2026 से सम्मानित किया है।


वहीं, मशहूर सिंगर अल्का याग्निक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें से कुछ को आज सम्मानित किया गया है। शेष बचे लोगों को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा
(सौजन्य से विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म)

Leave a Reply