द्वाराहाट बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में 77 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हो गया है।
रविवार को शिविर के समापन अवसर रंगारंग कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र शर्मा ने कैंप की सभी गतिविधियों में शामिल होने वाले और विजयी एनसीसी कैडेट्स को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कैंप संचालन में मुख्य अतिथि पूजा शर्मा डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल जगदीश चन्द्र पंत, कैप्टन हेम चंद्र कबड़वाल, कैप्टन महिपाल सिंह,कैप्टन कृष्णानंद, लेफ्टिनेंट हयात सिंह, लेफ्टिनेंट दीपक गोस्वामी, लेफ्टिनेंट सुनीता पांडे, सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता,फर्स्ट अफसर तारा सिंह बिष्ट, सेकेंड अफसर शंकर सिंह भैसोड़ा, सूबेदार जगदीश सिंह, सूबेदार देवेंद्र सिंह, नायब सूबेदार दलजीत सिंह, नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह, हवलदार चन्द्र शेखर, हवलदार अशोक चंद, हवलदार प्रकाश कुमार, ब्रजेश पांडे,जी सी आई भव्या सक्सेना,लक्ष्मी खुलवे, भावना अधिकारी कैलाश चंद आदि मौजूद रहे।
अंत में कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र शर्मा ने सभी एनसीसी कैडेट्स को जीवन में आदर्श नागरिक बनने के लिए कड़ी मेहनत और ईमानदारी के कई उदाहरण दिए। इस शिविर में 21 शिक्षण संस्थानों से कुल 500 एनसीसी कैडेट्स सम्मिलित हुए।
