अल्मोड़ा: 126 जयन्ती पर याद किए गए प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पन्त, पैतृक गांव स्यूनराकोट में हुए कार्यक्रम

प्रकृति के सुकुमार कवि पंडित सुमित्रानंदन पंत जी के जन्मोत्सव को उनके पैतृक गांव  स्यूनराकोट कोट  में 20 वाँ कार्यक्रम पंडित सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति…

Screenshot 2026 05 21 10 51 32 42 7352322957d4404136654ef4adb64504
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

25

प्रकृति के सुकुमार कवि पंडित सुमित्रानंदन पंत जी के जन्मोत्सव को उनके पैतृक गांव  स्यूनराकोट कोट  में 20 वाँ कार्यक्रम पंडित सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति की ओर से मनाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि कविवर पंत की पुत्री (दत्तक)सुमिता पंत, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अनिल, वृन्दाजी, प्रोफेसर दिवा भट्ट, देव सिंह पोखरियाल, पंडित त्रिभुवन गिरी, के सी जोशी, उदय किरौला। सर्वप्रथम पंत जी के चित्रण पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।
राजकीय इण्टर कॉलेज कमलेश्वर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया।
बैज अलंकरण  मुख्य अतिथि सुमिता पंत का पूनम पंत ने किया, देव पोखरियाल जी का वैज अलंकरण उदय किरौला और कुमाऊनी टोपी  डॉ धारा बल्लभ पांडेय ने पहनाकर  सम्मानित किया।
प्रोफेसर देव पोखरियाल ने सुकुमार कवि पंडित सुमित्रानंदन पंत जी के जीवन परिचय कृतियां, साहित्य पर विस्तृत योगदान पर  प्रकाश डाला।
ग्राम प्रधान हरीश राम ने ” बुरांश” पर कुमाउनी में  गीत प्रस्तुत किया । सैयद जी ने मुख्य वक्ता प्रो. पोखरिया का शॉल पहनाकर  सम्मान किया।
राजकीय इंटर कॉलेज चौरा हवालबाग अल्मोड़ा की छात्रा ममता बिष्ट ने पंत जी चार कविताओं का स्वस्वर कविता पाठ कर  मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया।
इस वर्ष का  स्व. लक्ष्मी पंत पत्नी स्व. हंसादत्त पंत स्मृति में  उनके सुपुत्र प्रो. अरुण पंत ने सुमित्रानंदन पंत  सम्मान 2026 पुरस्कार प्रोफेसर दिवा भट्ट  को प्रदान किया गया ।
डॉ धाराबल्लभ पांडेय ने अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया, पूनम पंत और वृंदा पंत जी ने  शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित डा.दिवा भट्ट  ने पंत जी की एक कविता का वाचन भी किया।
   गायक व सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर आर्य ने मां नंदा देवी को समर्पित एक गाना बनाया गया है उसे प्रस्तुत किया।
निबंध प्रतियोगिता जो स्व.नीलाम्बर जोशी स्मृति न्यास की ओर से आयोजित की गयी थी में प्रथम स्थान प्राप्त सलोनी पिलख्वाल कक्षा 10 राजकीय इण्टर कॉलेज चौरा हवालबाग , द्वितीय पुरस्कार  अनुष्का मेहता कक्षा 9 ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग, तृतीय पुरस्कार अर्चिता नगरकोटी कक्षा  12 राजकीय इण्टर कॉलेज कमलेश्वर जनपद अल्मोड़ा को स्मृतिचिह्न एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वृंदा ने एक में मुट्ठी भर भर बांट सकूं प्रस्तुत करने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया  दीपा पंत ने एक गीत ” कि लिखूं अपना यथा हाल” प्रस्तुत कर सम्मान प्राप्त किया।
भावना ने एक कविता विलुप्त होती गौरैया पर आधारित प्रस्तुत कर सम्मान प्राप्त किया। सोनू उप्रेती ने  “करती हूं वंदन तुम्हें ” गीत प्रस्तुत किया।  गीता ने “मोती”   पर एक कविता का वाचन किया। बीना चतुर्वेदी ” वे मोल बिक जाती हूं   इस प्रेम के खातिर” ये मौसमों का शहर हैं गीत का वाचन किया। कमला बिष्ट ने ” किलमोडी ” पर कविता प्रस्तुत की। छोटी बालिका अक्षिता ने एक गीत ” अजीव दासतां  हैं ये” प्रस्तुत किया।
विक्की एंड पार्टी ने हुड़के पर बेडू पाको  बारों माशा प्रस्तुत किया।कोमल जोशी ने “गौं पन हमार विकास  न्हेतन ” प्रस्तुत किया। मोहन लाल टम्टा ने एक कविता प्रस्तुत की , पी सी तिवारी ने अपने उदबोधन में सभी का आभार प्रकट किया।  डॉ0 धारा बल्लभ पांडेय जी द्वारा लिखी गई पुस्तक  प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत पुस्तक का लोकार्पण किया गया।
   मुख्य अतिथि श्रीमती सुमिता ने अपने दद्दू (सुमित्रानंदन पंत जी) के बारे में कई किस्से  सुनाए और एक कविता  जो उनके ऊपर बनाई गई ” मेरी प्यारी बेटी सुमिता” कविता सुनाईं। पूनम पंत और दिवा भट्ट जी ने मुख्य अतिथि को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में पंडित जीवन चंद्र तिवारी व पंडित कंचन कुमार तिवारी ने साड़ियां, कपड़े आदि वितरित किए ।
इस कार्यक्रम के लिए हिमांशु पंत सुमित्रानंदन पंत जी के पोते प्रख्यात लेखिका नमिता पंत सिंह व चेतन पंत जी ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम में उमेश चंद्र पांडेय , कंचन तिवारी  नरेंद्र पाल सिंह , दिनेश पांडेय , अशोक पंत , सोनू उप्रेती, पूनम पंत, डॉ विजया ढ़ोंडियाल, भगवती गुसाई,डॉ हयात सिंह रावत, भूषण पांडेय , ध्रुव टम्टा ,डॉ हेमंत कुमार पांडे, पी सी तिवारी,गायिका  लता पांडे,गायिका शीला पंत,गिरिजा पंत ,बिपिन चंद्र पंत,चित्रा पंत, विपुल जोशी,त्रिभुवन गिरी महाराज, डॉ वसुधा पंत, बलवंत सिंह बिष्ट दिल्ली से आए डॉ अनिल जोशी, जीवन चंद्र तिवारी, शिक्षिका शेफाली पांडे , सैनिक संतोष सिंह बिष्ट, प्रो. सैयद अली हामिद,पूर्व ब्लॉक प्रमुख हवालबाग रमेश सिंह भाकुनी आदि उपस्थित रहे। संचालन साहित्यकार नीरज पंत ने किया ।
  कार्यक्रम के अंत में दिवंगत मेजर जनरल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी जी को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया ।

Leave a Reply