डे-केयर संस्था अल्मोड़ा की साप्ताहिक बैठक में 92 वर्षीय एथलीट लक्ष्मण सिंह ऐठानी को सम्मानित किया गया।
बैठक पंडित गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय के सभागार में हुई ।
इस अवसर राष्ट्रीय सीनियर एथिलिट मीट में दो गोल्ड और एक ब्रोंस मेडिल जीत कर डे केयर संस्था के सीनियर सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने उत्तराखंड तथा अल्मोड़ा का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने साल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर कहा कि 92 वर्ष में इस प्रकार अपने स्वास्थ्य को जवान बनाये रखना लक्ष्मण सिंह ऐठानी बच्चों नौजवानो और सीनियर के अनुकरणीय है ।
डे-केयर संस्था के अध्यक्ष हेमचन्द जोशी ने लक्ष्मण सिंह ऐठानी को संस्था की शान बताया।
इस अवसर पर किशोर चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, पीएस सत्याल, गिरीश चन्द्र जोशी, विपिन जोशी, बालादत काण्डपाल, अनुजा साह, चन्द्र शेखर सिंह सिराड़ी, चन्द्र मणी भट्ट, सुश्री रमा भट्ट, पुष्पा कैड़ा ,सुनैना मेहरा, किशोर जोशी, सोना जोशी डा. जेसी दुर्गापाल, डा. अरुण पंत, डा. गोकुल सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आशा कर्नाटक, आशा पंत,मदन सिंह मेर, पूरन लाल साह, बलवंत सिंह बिष्ट, गिरीश चन्द्र मल्होत्रा, धारा बल्लभ पाण्डेय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता हेम चन्द्र जोशी और संचालन एमसी काण्डपाल ने किया।

