अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार 19 मई 2026 को खत्याड़ी क्षेत्र का दौरा कर वहां निर्माणाधीन वृद्धाश्रम के लिए बनाई जा रही संपर्क सड़क का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चल रहे निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति को देखा और धरातल पर आ रही विभिन्न समस्याओं व बाधाओं का जायज़ा लिया।
उन्होंने निर्माणाधीन संपर्क मार्ग की वास्तविक स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ इसके विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर गंभीर चर्चा की।
सड़क की जमीनी स्थिति को परखने के बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को पहाड़ी कट्स और ढलान वाले सड़क कटान के बाद भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने की संभावना वाली जगहो की तुरंत गहन जांच करने को कहा।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सड़क निर्माण का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने को कहा। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि इस संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के चलते आसपास बने स्थानीय लोगों के मकानों, भवनों और अन्य निजी या सरकारी परिसंपत्तियों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान या खतरा उत्पन्न नहीं होना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्धाश्रम जाने वाली इस सड़क को पूरी तरह सुरक्षित, स्थिर और सुगम आवागमन के योग्य बनाने के जरूरत पड़ने पर मजबूत रिटेनिंग वॉल बनाई जाए।
डीएम ने पानी की सुचारू निकासी के लिए ड्रेनेज व्यवस्था, ढलान (स्लोप) तथा अन्य तकनीकी पहलुओ पर कड़ाई से ध्यान देने को कहा। इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग) के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता सहित कई अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर मौजूद रही। उत्तराखंड की अन्य मुख्य खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

