द्वाराहाट ब्रेकिंग: खीरो घाटी पम्पिंग योजना के ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त,लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटे

अल्मोड़ा जनपद के तहसील द्वाराहाट की खीरो घाटी पम्पिंग योजना के पम्प ऑपरेटरों द्वारा मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर बीते 10 मई 2026 से…

dwarahat-breaking-khiro-valley-pumping-scheme-operators-strike-ends-return-to-work-after-written-assurance

अल्मोड़ा जनपद के तहसील द्वाराहाट की खीरो घाटी पम्पिंग योजना के पम्प ऑपरेटरों द्वारा मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर बीते 10 मई 2026 से जारी कार्य बहिष्कार और हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और उपजिलाधिकारी द्वाराहाट को प्रकरण की जांच व तत्काल वार्ता करने के निर्देश दिए।

निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार राज ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान रानीखेत एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ तिपोला स्थित धरना स्थल पर पहुँचकर पम्प ऑपरेटरों से सकारात्मक वार्ता की। इस दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता द्वारा ऑपरेटरों को अप्रैल 2026 से बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने का लिखित आश्वासन प्रदान किया गया।

इस लिखित समझौते के बाद पम्प ऑपरेटरों ने सहमति जताते हुए अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। वर्तमान में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित की जा रही है, जिससे स्थानीय जनता ने बड़ी राहत की सांस ली है। अल्मोड़ा और कुमाऊं मंडल की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply