नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत का 12वीं का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत, कान्हा जोशी स्कूल टॉपर

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में जश्न का माहौल है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा और कुल…

navodaya-vidyalaya-tadikhet's-12th-class-result-was-100 percent

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में जश्न का माहौल है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा और कुल 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मानविकी (Arts) वर्ग में छात्र कान्हा जोशी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। वहीं, तनीशा आर्या 92 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और पल्लवी जोशी 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञान (Science) वर्ग में आकृति भाकुनी ने 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि गौरव सत्यवली 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और संगीता 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

छात्र-छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अत्यधिक खुशी व्यक्त की है। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों और शिक्षकों को इस शानदार सफलता की बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीबीएसई 12वीं के विस्तृत रिजल्ट और क्षेत्रवार प्रदर्शन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply