मुख्यमंत्री धामी ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका एक संकल्प सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। क्लब…

Screenshot 2026 05 14 18 59 27 86 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका एक संकल्प सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।


क्लब की इस पत्रिका में क्लब द्वारा वर्ष भर जनवरी से लेकर दिसंबर तक की जाने वाली एथलीट गतिविधियों जिसमें वर्चुअल दौड़ , रन फॉर हेल्थ, सचवलय वार्षिक प्रतियोगिता, अंतर विभागीय प्रतियोगिता, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय झंडे के साथ 15 किलोमीटर की दौड़ गणतंत्र दिवस पर 26 किलोमीटर की दौड़ एवं नमामि गंगे के तत्वावधान में अखंड रिले मैराथन के माध्यम से देहरादून से हरिद्वार तक रिले दौड़ लगाकर गंगा सफाई की जाती है ।


क्लब का मुख्य नारा पूरा –सचिवालय दौड़ेगा,
उड़ो, उड़ नहीं सकते हैं तो दौड़ो, दौड़ नहीं सकते हैं तो चलो, चल नहीं सकते हैं तो रेंगो, लेकिन आगे बढ़ो को चरितार्थ करते हुए चतुर्थ श्रेणी से लेकर सचिव स्तर तक की अधिकारी प्रतिभाग करते हैं ।

पत्रिका के विमोचन अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, पत्रिका की संपादक संपादक शारदा शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सलाहकार रीता कौल , उपाध्यक्ष रीना शाही प्रचार सचिव निधि,संप्रेक्षक प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, गजपाल सिंह ,विद्या दत्त जोशी आदि सदस्य उपस्थित थे।