अल्मोड़ा में औषधि निरीक्षक का मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3 दुकानों ​को थमाया नोटिस

अल्मोड़ा,11 मई 2026जनपद अल्मोड़ा में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को औषधि निरीक्षक…

raid-on-medical-stores-in-almora-drug-inspector-issues-notices-to-3-shops-for-irregularities

अल्मोड़ा,11 मई 2026
जनपद अल्मोड़ा में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को औषधि निरीक्षक पूजा जोशी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस अभियान के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता की बारीकी से जांच की गई और दवाओं के स्टॉक व खरीद-बिक्री के अभिलेखों का मिलान किया गया। निरीक्षण में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि दवाओं की बिक्री केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही हो और किसी भी दवा का विक्रय बिना डॉक्टर के पर्चे के न किया जाए।


इसके अलावा प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था को भी खंगाला गया। जांच के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदारों को 07 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।


औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने कहा कि मानकों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के निरीक्षण आगे भी चलते रहेगें।

Leave a Reply