बिना सत्यापन मजदूर रखने पर अल्मोड़ा पुलिस ने किया ठेकेदार का चालान

जनपद अल्मोड़ा में बाहरी व्यक्तियों और मजदूरों के सत्यापन को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन…

Police Verification Drive in Almora: Contractor Fined for Violations

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जनपद अल्मोड़ा में बाहरी व्यक्तियों और मजदूरों के सत्यापन को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लमगड़ा पुलिस ने सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वाले एक ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।


बिना सत्यापन मजदूर रखने पर लगा जुर्माना


अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान एक ठेकेदार द्वारा बाहरी मजदूरों का पुलिस सत्यापन न कराए जाने का मामला सामने आया। नियमों की अनदेखी पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ठेकेदार का ₹5,000 रुपये का नगद चालान काटा।


सत्यापन को लेकर पुलिस की चेतावनी


एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों और किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा की दृष्टि से सत्यापन अनिवार्य है और इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक एवं लमगड़ा थाने की पुलिस टीम शामिल रही।