उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में नव प्रभात पब्लिक स्कूल बसभीड़ा चौखुटिया के सौरभ कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है।
सौरभ कुमार ने 96%अंकों के साथ प्रदेश में आठवां (8th) स्थान और जिला अल्मोड़ा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सौरभ सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश राम के पुत्र हैं और उनकी माता गृहणी है। पिता जगदीश राम सामाजिक संगठन “अमन” के कार्यकर्ता में हैं।वह मूल रूप से पनुवानौला निवासी हैं और उनका परिवार चौखुटिया बसभीड़ा में रहता है।

सौरभ के इस प्रदर्शन पर उनके विद्यालय परिवार, प्रबंधक किरन कुमार पांडे, प्रधानाचार्य कमल किशोर पांडे , शिक्षक पिंकी तिवारी, हेमलता चौधरी, बबीता पांडे, हरीश कंडारी, मितु पांडे आदि शिक्षकों और परिचितों ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सौरभ बचपन से ही किताब पढ़ने के शौकीन रहे हैं।



