Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: फार्मेसी अधिकारियों ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर यात्रा ड्यूटी बहिष्कार का निर्णय वापस लिया, पर जारी रहेगा विरोध

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कुमाऊं मंडल द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रम,चार धाम यात्रा बिलों के भुगतान शीघ्र न पर आज भी विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर…

Screenshot 2026 04 23 21 25 50 69 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कुमाऊं मंडल द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रम,चार धाम यात्रा बिलों के भुगतान शीघ्र न पर आज भी विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर फार्मेसी अधिकारी अपने कार्यस्थल पर कार्य कर रहे हैं।


हालांकि आंदोलित फार्मेसी अधिकारियों ने आश्वासन के बाद मई माह तक यात्रा ड्यूटी बहिष्कार के निर्णय को फिलहाल स्थगित कर दिया है।


गुरुवार को भी फार्मासिस्टों ने अपने अपने कार्यस्थल पर बांह में काला फीता बांध विरोध जारी रखा।


जिलाध्यक्ष डीके जोशी ने बताया कि कुमाऊं मंडल निदेशक व सीएमओ नैनीताल के साथ हुई वार्ता के क्रम में, मंडल निदेशक द्वारा शीघ्र यात्रा बिलों के भुगतान का भरोसा दिया है और इसी संबंध में डीजी स्वास्थ्य,उत्तराखंड को एक पत्र लिखकर भुगतान हेतु कार्यवाही की अपेक्षा की है।


उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जनपद में सभी चिकित्सा इकाइयों में फार्मेसी अधिकारी काला फीता बांध विरोध दर्ज करा रहे हैं। मंडल निदेशक के आश्वासन के बाद मई माह तक यात्रा बहिष्कार स्थगित कर काला फीता बांध विरोध दर्ज किया जाएगा।


गुरुवार को जनपद कार्यकारिणी से अध्यक्ष डी के जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे एस मनराल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह,मंत्री रजनीश जोशी, संयुक्त मंत्री ललित नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश पपने व संप्रेक्षक माया पांडेय के निर्देशन में कार्यक्रम जारी रहा।

Leave a Reply