Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट सीएम धामी रहेंगे मौजूद,जानिए कैसी हैं तैयारियां

रुद्रप्रयाग (उत्तरा न्यूज डेस्क): आस्था के विश्वविख्यात केंद्र केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और…

kerarnath

रुद्रप्रयाग (उत्तरा न्यूज डेस्क): आस्था के विश्वविख्यात केंद्र केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ बहुप्रतीक्षित केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। कपाट उद्घाटन के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचेंगे और पारंपरिक पूजा अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर
कपाट खुलने को लेकर देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं और बाबा के दर्शन के लिए उत्सुक हैं। कपाट खुलने से पूर्व बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के धाम पहुंचने के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल चरम पर पहुंच गया है। कपाट खुलने से पहले मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है और पूरे केदारनाथ मंदिर को 51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारियां और विशेष व्यवस्थाएं
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रा को सुगम सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्गों की मरम्मत यातायात प्रबंधन पैदल मार्ग पर शौचालय पेयजल भोजन और आवास की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही विद्युत और सोलर लाइट की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए प्रत्येक दो किलोमीटर पर चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक शौचालयों के साथ गर्म पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

कड़े सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं का उत्साह
यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। यात्रा मार्ग से लेकर धाम परिसर तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। उन्होंने स्वच्छता सुविधाओं और बेहतर प्रबंधन की सराहना करते हुए यात्रा अनुभव को सुखद बताया। कुल मिलाकर 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम एक बार फिर आस्था श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रहा है।

Leave a Reply