Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल बैन,तय स्थान पर ही कर सकेंगे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम से श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण…

kerarnath

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम से श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह अहम निर्णय मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं और उससे ठीक पहले मंदिर समिति की ओर से यह सख्त फैसला लिया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


मंदिर के भीतर रील बनाने और फोटो खींचने पर रोक
बदरी केदार मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि अब कोई भी श्रद्धालु मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। परिसर के अंदर फोटो खींचना वीडियो बनाना और सोशल मीडिया के लिए रील तैयार करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई श्रद्धालु इन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


तय स्थान पर ही होगी फोटोग्राफी
मंदिर प्रशासन इस नियम को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसके पालन के लिए निगरानी भी बढ़ा दी गई है। हालांकि समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि मंदिर प्रशासन द्वारा तय किए गए एक विशेष स्थान पर ही श्रद्धालु फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सकेंगे। इसके अलावा समिति ने इस साल से मंदिर परिसर के पास ही एक स्थान चयनित किया है जहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस लॉकर में श्रद्धालु अपना मोबाइल पर्स और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रख सकते हैं।


शांतिपूर्ण दर्शन के लिए समिति की अपील
मंदिर समिति ने देश विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धार्मिक मर्यादाओं का पूरी तरह से पालन करें और धाम की गरिमा बनाए रखें। केदारनाथ धाम में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बढ़ती भीड़ और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से उत्पन्न होने वाली अव्यवस्थाओं को देखते हुए ही यह जरूरी कदम उठाया गया है ताकि सभी को शांतिपूर्ण और दिव्य वातावरण में दर्शन का अवसर मिल सके।


23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
आपको बता दें कि 19 अप्रैल से उत्तराखंड चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। अब 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे जबकि 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट अगले छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कपाट खुलने के बाद शुरुआती दो दिनों के भीतर ही 19 हजार से ज्यादा यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं।

Leave a Reply