शहीद एमएसजीना, राइका शीतलाखेत में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गयी।
प्रधानाचार्य डीआर आर्या ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व इस अवसर पर विघालय के बच्चो द्वारा पोस्टर व निबन्ध प्रतियोगिता की गयी जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम हिमांशु कुमार, कक्षा 10 सौरव कुमार द्वितीय स्थान पर तथा हर्षिता पाठक तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
जूनियर ग्रुप भाषण प्रतियोगिता में आयुष बिष्ट प्रथम, बबीता बिष्ट द्वितीय, हिमांशी बिष्ट तृतीय स्थान पर निबंध प्रतियोगिता में आयुष बिष्ट कक्षा 8 प्रथम बबीता बिष्ट द्वितीय तथा कनिष्का नेगी तृतीय स्थान पर रही।
जूनियर ग्रुप निबंध बालिका वर्ग में सम्बोधी आर्या कक्षा 12 प्रथम स्थान पर, भावना आर्या द्वितीय स्थान पर तथा नीलमा आर्या कक्षा 12 तृतीय स्थान पर रहे।
बालक बालिका पोस्टर प्रतियोगिता मे माही बिष्ट कक्षा 6, द्वितीय स्थान पर माही मण्डल द्वितीय स्थान पर तथा हर्षित तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में विघालय के प्रधानाचार्य डी०आर०आर्या द्वारा बाबा साहेब की जीवनी व उनके बताये मार्ग पर चलने का आहवान किया गया। उनके जीवन संघर्ष व उनके द्वारा देश के लिए संविधान निर्माण की जानकारी दी गयी ।
कार्यक्रम में हेम चन्द्र जोशी, भाष्करानंद पाण्डे, मनोज कुमार मिश्रा, विजय कुमान नंदा, सतीश चन्द्र रिखाड़ी, राजपाल सिंह, आरजू खान, देवेश कुमार तिवारी, सरोज भोज ललित मोहन, मुकेश कुमार, उषा गोस्वामी तथा इसके साथ ही कार्यालय स्टाफ जगदीश नाथ गोस्वामी, चन्द्रकला तिवारी, दीवान राम, राजेन्द्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहें एसएमसी अध्यक्ष गणेश पाठक द्वारा भी संबोधित किया गया बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।


