पुरानी पेंशन बहाली रैली में बढ़-चढ़कर होगी भागीदारी होगी, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का ऐलान

​अल्मोड़ा: विकास भवन अल्मोड़ा में ‘उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन’ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।…

Screenshot 2026 04 14 20 21 35 36 7352322957d4404136654ef4adb64504


​अल्मोड़ा: विकास भवन अल्मोड़ा में ‘उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन’ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक द्वारा किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड विसंगति निराकरण स्थानांतरण नीति लागू करने व अध्यापकों को टीईटी परीक्षा से मुक्त करने, अशासकीय विद्यालयों में पद पूर्ति सहित अन्य मांगों पर चर्चा की गई।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 19 अप्रैल की पुरानी पेंशन बहाली रैली को पूर्ण समर्थन दिया जायेगा और बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी संगठन ने सभी घटक संगठन का आह्वान किया कि सभी अपने अपने पदाधिकारियों व सदस्यों को भी रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी हेतु निर्देशित कर दें।


वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने गोल्डन कार्ड विसंगति के निराकरण की बात कही और कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के शत् प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया जाय और कोई कटौती न की जाय।
विकास भवन संगठन के अध्यक्ष पी सी जोशी द्वारा सभी कार्मिकों से पुरानी पेंशन बहाली रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई और कहा कि सभी सदस्यों को आगे आना चाहिए।


एनएमओपीएस उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष गणेश भंडारी द्वारा एनएमओपीएस उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि सभी ब्लाकों से बढ़कर भागीदारी होगी।


डिप्लोमा फार्मेसी संगठन के जिला अध्यक्ष डीके जोशी ने कहा कि पुरानी पेंशन हर हाल में लागू होनी चाहिए और सरकार अपने उत्तरदायित्व से नहीं बच सकती। भगवत सिंह सतवाल कलैक्ट्रेट संगठन के सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में बिना आंदोलन के कुछ भी मिलना असंभव है सभी को आगे आना होगा तभी सफलता संभव है। धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव ने कहा कि पुरानी पेंशन हर हाल में मिलनी चाहिए और एक देश में दो विधान किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होंगे जिस तरह माननीय विधायक व माननीय सांसद को पेंशन दी जाती है उसी प्रकार अधिकारियों शिक्षकों कार्मिकों को पेंशन देनी चाहिए। पाठक ने कहा कि वर्ष 1947 से अक्टूबर 2005 तक किसी भी सरकार को पुरानी पेंशन देने में परेशानी नहीं हुई और कभी घाटे का राजपत्र भी प्रकाशित नहीं हुआ ऐसी स्थिति में वर्तमान सरकारों का यह कहना कि पेंशन देने से घाटा होगा विरोधाभासी स्थिति है।


स्थानांतरण नीति लागू नही होने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति करार दिया और लगातार दूसरे वर्ष भी स्थानांतरण से वंचित करने को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट बताया। गोल्डन कार्ड विसंगति निराकरण करने के मुद्दे पर पाठक ने कहा कि माह अगस्त 25 से भुगतान नहीं हुये है जिससे कार्मिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं सरकार या तो हर सदस्य को हैल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध करा दें या चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान समय से करें।
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी ने कहा कि वर्तमान दौर नाजुक स्थिति में है। पुरानी पेंशन स्थानीय सामाजिक स्थिरता व सामाजिक सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण घटक है आने वाली पीढ़ी के लिए शासकीय सेवा के प्रति आकर्षण का कारण है अन्यथा की स्थिति में पलायन की दर और तेज होगी और बुद्धिमत्ता का शासकीय सेवाओं से विमुख होने का बड़ा कारण बनेगी। समाज के सभी दावेदारों को मिलकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक साथ आकर संघर्ष करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ​अशासकीय विद्यालयों में पारदर्शी नियुक्त करने की भी मांग की है। निजीकरण की तरफ बढ़ते कदमों पर भी नाराज़गी व्यक्त की और कहा कि इससे समाज में खतरनाक दौर शुरू हो सकता है। क्षेत्रीय सामाजिक संरचना के बने रहने लिए जरूरी है स्थानीय समाज में पलायन कम हो यहीं रोजगार मिले स्वास्थ्य , शिक्षा उच्च गुणवत्ता व सामान्य जनों के पहुँच के भीतर हो विभागों में रिक्त पड़े सभी पदों पर स्थानीय आधार पर स्थाई नियुक्ति हो आउटसोर्सिंग में लगे कार्मिकों को स्थाई नियुक्ति प्रदान की जाय। डा जोशी ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के शत् प्रतिशत बिलों का भुगतान करना चाहिए और सरकार अपनी जिम्मेदारी भी निर्धारित करें। विलम्ब ही भष्टाचार की जननी है इसे रोकने का स्थाई उपाय प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रत्येक विभाग में निश्चित समय सीमा का तय होना तथा उत्तरदायित्व तय किया जाना। जिसके लिए संगठन हर तरह से सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा ।
अध्यक्ष ने कहा सभी सदस्यों को अपने कार्य दायित्व को पूर्ण शक्ति व सामर्थ्य के साथ कर राष्ट्र निर्माण व राज्य की उन्नति में योगदान देते हुए अपनी सेवाओं में उन्नति के अवसर प्राप्त करने व अपनी सेवा सुरक्षा के लिए संगठनों को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका का शतप्रतिशत निर्वहन करना जरूरी है। संगठन प्रत्येक साथी के साथ सुरक्षा कवच की तरह खड़ा है।
बैठक में दीप चन्द्र जोशी, महेंद्र सिंह कनवाल, रेनू गोविंद माया भट्ट, चंपा जोशी, संतोष सिंह बिष्ट निर्मल कुमार, बृजेश बिष्ट वीरेन्द्र बिष्ट देवेंद्र सिंह, संतोष पुरी गोस्वामी उपस्थित थे। बैठक के पश्चात कलैक्ट्रेट व कोषागार कार्यालय में भी पुरानी पेंशन बहाली रैली के बारे में सदस्यों को अवगत कराया इस अवसर पर शशि मोहन पांडेय, योगेश नेगी, उमेश पांडेय,गौरव टम्टा, चंदन मनोज कांडपाल, दीपक तिवारी, सुधीर शर्मा, हरीश गिरी, खुशाल सिंह, मनीष गिरी, नेहा तिवारी, प्रियंका, अजय उप्रेती, अंजलि, विजय कुमार संजय जोशी, अविनाश सती, सुशील बाराकोटी, दीपशिखा मेलकन्या आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply