अल्मोड़ा: नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली की ओर से मंगलवार को उत्तरायण हॉस्पिटल पपरशैली में 25 लोगों ने हृदय रोग संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
एनएचआई के निदेशक डॉक्टर ओपी यादव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें हृदय से संबंधित रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
यह जानकारी देते हुए उत्तरायण फाउंडेशन के महिपाल सिंह पिलख्वाल ने बताया कि 3 मरीजों को शल्य चिकित्सा संबंधी सलाह दी गई जबकि एक को टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह दी गई। फाउंडेशन की टीम और कई अन्य लोगों ने इस ओपीडी के संचालन में सहयोग दिया।
मालूम हो कि डॉक्टर ओपी यादव लंबे समय से उत्तराखंड खासकर अल्मोड़ा में लोगों को हृदय रोग से संबंधित सलाह व उपचार दे रहे हैं, वह निशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से भी चिकित्सकीय परामर्श देते हैं साथ ही हृदय रोगों के प्रति जागरूकता भी फैलाते हैं।

