ईरान संकट: हिम्मत दिखाओ, होर्मुज से खुद तेल लाओ, ट्रंप ने ब्रिटेन समेत अन्य देशों को दिया कड़ा मैसेज

email image link ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में गहराते तेल संकट के बीच बौखलाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा बयान दिया है। ईरान…

donald trump

ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में गहराते तेल संकट के बीच बौखलाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा बयान दिया है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को ब्लॉक किए जाने से जहाजों की आवाजाही ठप है और तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। ऐसे में जो देश तेल और जेट फ्यूल की कमी से जूझ रहे हैं,उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने दो टूक जवाब दिया है।


बौखलाए ट्रंप ने दिए दो विकल्प
सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में ट्रंप ने साफ कहा कि जिन देशों ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिका का साथ नहीं दिया, उनके लिए मेरे पास दो ही सुझाव है। पहला अमेरिका से तेल खरीदें क्योंकि अमेरिका के पास पर्याप्त तेल है और दूसरा विकल्प वे हिम्मत दिखाएं, खुद होर्मुज जाएं और वहां से तेल निकालकर लाएं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


खुद लड़ना सीखें, अमेरिका हमेशा मदद नहीं करेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने तंज कसते हुए कहा, “आपको खुद के लिए लड़ना सीखना होगा। अमेरिका हमेशा आपकी मदद के लिए नहीं खड़ा रहेगा, ठीक वैसे ही जैसे आप हमारे लिए नहीं होते।” उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान को अब काफी कमजोर कर दिया गया है, सबसे मुश्किल काम अमेरिका ने कर दिया है, इसलिए अब देश खुद जाकर अपना तेल लें।


ईरान को दी सख्त चेतावनी
इससे पहले ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोला गया और बातचीत से सहमति नहीं बनी, तो अमेरिका कड़े कदम उठाएगा। उन्होंने धमकी दी थी कि अमेरिका ईरान के तेल कुओं, बिजली संयंत्रों, प्रमुख सैन्य ठिकानों और समुद्र के खारे पानी को पीने लायक बनाने वाले ‘डीसैलिनेशन प्लांट्स’ को नष्ट कर देगा।


ईरान ने सीधी बातचीत से किया इनकार
दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से साफ इनकार कर दिया है। ईरान का तर्क है कि अमेरिका की ओर से रखी जा रही शर्तें पूरी तरह से अतार्किक हैं और अमेरिका लगातार अपना रुख बदल रहा है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि उसे पता है कि किस ढांचे के तहत बातचीत करनी है।