बाड़ेछीना में अनियंत्रित भार वाहन का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल

email image link धौलछीना। बाड़ेछीना बाजार में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारते…

Screenshot 2026 03 31 19 08 54 78 7352322957d4404136654ef4adb64504

धौलछीना। बाड़ेछीना बाजार में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन (संख्या UP 22 TA 5521) पनवानौला की ओर से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में ढलान पर आते समय वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।


अनियंत्रित पिकअप ने एक स्कूटी, अल्टो, टवेरा कार , डैटसन गो और विटारा ब्रेजा को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में स्कूटी सवार सुपई निवासी एक युवक घायल हो गया, जबकि सड़क किनारे खड़ी एक महिला भी चपेट में आकर घायल हो गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन आगे चल रही गाड़ी के ऊपर चढ़ गया और कई वाहनों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गया। वाहन में बिजली विभाग का सामान लदा हुआ था।


घटना के बाद बाजार क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply