पीएमश्री राबाइंका द्वाराहाट में सोमवार को विद्यालय प्रबन्धन एवं विकास समिति एवं अभिभावक -शिक्षक समिति की पूर्व कार्यकारिणी का विघटन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गणेश सिंह मावडी को PTA का अध्यक्ष, भावना टम्टा कोषाध्यक्ष एवं दीपा पाण्डेय उपमंत्री को चुना गया। SMC का गठन कर लक्ष्मी आर्या को अध्यक्ष एवं चम्पा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।
प्रवक्ता माया मेहरा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय की विगत वर्ष की प्रगति आख्या अभिभावकों के समक्ष रखी।
प्रवक्ता डॉ मंजू रावत ने PTA एवं किरन बिष्ट ने SMC के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया एवं विद्यालय के विकास एवं उन्नयन के लिए सहयोग करने की अपील की गई।
इस अवसर पर विद्यालय में सत्र 2025- 26 के परिषदीय परीक्षा में 12वीं के टॉपर्स दीक्षा तिवारी, प्रियाशी बिष्ट, अंजली आर्या एवं 10वीं के टॉपर गुड़िया आर्या, समृद्धि पांडेय, अंजलि अधिकारी तथा गृह परीक्षा में टॉपर छात्राओं के साथ अन्य गतिविधियों में स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर लता अधिकारी,चित्रा पांडेय ,दीपा घुघत्याल, दीपा उपाध्याय, अनिता कोठारी, रेनु तिवारी, भावना जोशी,मो. रजा,विनोद मठपाल, भावना टम्टा आदि अभिभावक तथा सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
