देहरादून। चुनावी वर्ष के बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल में आज पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी हो गई है। विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में जगह मिली है।
शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सभी नये मंत्रियों को शपथ दिलाई। भाजपा सूत्रों के अनुसार ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट का यह विस्तार के क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाने की कोशिश माना जा रहा है।

