उत्तराखंड: लिव-इन पार्टनर ने युवती का गला घोंटकर हत्या की, दोस्त ने मदद की, मामले का हुआ खुलासा

रुद्रप्रयाग में सात मार्च को एक होटल में हरियाणा की युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। बुधवार को पुलिस…

1200 675 26221814 thumbnail 16x9 kjghgg

रुद्रप्रयाग में सात मार्च को एक होटल में हरियाणा की युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए युवती के लिव-इन पार्टनर और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को हरियाणा के कैथल जिले से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली रुद्रप्रयाग को सात मार्च की रात लगभग आठ बजे गैलेक्सी होटल से सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में युवती बेहोशी की हालत में पड़ी है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती अपने लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त के साथ छह मार्च की रात को होटल में रुकी थी। सात मार्च को आरोपियों ने कहा कि थोड़ी देर में वापस लौटेंगे, लेकिन देर शाम तक लौटने पर होटल संचालक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

जांच में पता चला कि युवती काजल (लगभग 30 वर्ष, पीपली, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा) हरियाणा की रहने वाली थी। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और आठ मार्च को मृतका की पहचान जिला चिकित्सालय में कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों अरुण और अक्षय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उन्हें 10 मार्च को हरियाणा से गिरफ्तार कर रुद्रप्रयाग लाया।

पूछताछ में अरुण ने बताया कि वह चार साल से काजल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। सात मार्च की सुबह दोनों में विवाद हुआ, जो हाथापाई में बदल गया। आरोपियों ने मिलकर काजल का गला दबाया और चुन्नी से घोंटकर उसकी हत्या की। हत्या के बाद वे कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए।


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी अपराध में लिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ हरियाणा में धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज है। आरोपी अरुण कुमार (21) और अक्षय (23) अब रुद्रप्रयाग में न्यायिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में हैं।

Leave a Reply