खाई में रात भर पड़ा रहा ड्राइवर का शव, दोपहर में घास काटने पहुंची महिलाओं की पड़ी नजर

पिथौरागढ़ जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां गंगोलीहाट क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई…

1200 675 25887737 thumbnail 16x9 jhgg

पिथौरागढ़ जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां गंगोलीहाट क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में टिम्टा निवासी कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे का पता नहीं चल पाया और शव रात भर खाई में ही पड़ा रहा।

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में कुछ महिलाएं पनार-गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास मुनखोला में घास काटने के लिए गई हुई थी। तभी महिलाओं की नजर खाई में पड़ी जहां पर उन्होंने ऑल्टो कार का नंबर यूके-05 टीए-4560 को पढ़ा हुआ देखा। जो करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।। महिलाओं ने तत्काल मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया।

ग्रामीणों की सूचना पर गंगोलीहाट कोतवाली से कोतवाल कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची तो कार चालक की मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान दीवान सिंह 52 वर्ष पुत्र मोती सिंह निवासी रौतेड़ा टिम्टा के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि दीवान सिंह शुक्रवार देर शाम खटीमा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। परिजनों को भी दीवान सिंह के साथ हुए हादसे की जानकारी रात में नहीं हो सकी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply