पत्नी की हत्या के लिए पति ने रची खौफनाक साजिश, जहरीले सांप से कटवाकर दे दी मौत, हादसा बताकर कर दिया अंतिम संस्कार, तीन साल बाद सच आया सामने

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने करीब तीन साल की जांच के बाद बड़ा…

n6928514731765638138054de6c41523ccda5d39093599c963264ae7fe9083dfbce5cdbeff4ea9775a47bdc

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने करीब तीन साल की जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है, यहां से एक व्यक्ति और उसके तीन साथियों को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति ने घरेलू विवादों से परेशान होकर अपनी पत्नी को जहरीले सांप से कटवाकर उसकी जान ले ली। जिसके बाद हादसे की कहानी गढ़कर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया। लेकिन जांच के बाद इसका खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि नीरजा रूपेश आंबेकर की 10 जुलाई 2022 को बदलापुर पूर्व स्थित उज्वलदीप सोसायटी में उनके घर पर मौत हो गई थी। उस समय इसे सांप के काटने से हुई आकस्मिक मौत मानते हुए मामले दर्ज किया था। जिसकी शुरुआती जांच में किसी को शक नहीं हुआ कि यह मामला आत्महत्या का है। लेकिन बाद में कुछ गवाहों के बयानों में विरोधाभास सामने आने लगे। जिनसे पुलिस को दोबारा मामले की गहराई से जांच करने के लिए मजबूर किया।

जांच के बाद हत्या का मामला सामने आया कि मृतका के पति रूपेश आंबेकर (40) अपनी पत्नी के साथ लगातार हो रहे घरेलू कलह से परेशान था। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस साजिश में उसने अपने दो दोस्त ऋषिकेश रमेश चालके और कुणाल विश्वनाथ चौधरी (25) भी शामिल किया और ऐस घटना को अंजाम दिया। तीनों ने मिलकर नीरजा की हत्या की योजना बनाई। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने चेतन विजय दूधन (36) नाम के एक सांप रेस्क्यू स्वयंसेवक से संपर्क किया। आरोप है कि चेतन ने उन्हें एक जहरीला सांप उपलब्ध कराया। जिसके बाद बनाई गई योजना के अनुसार महिला को सांप से कटवाया , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना को इस तरह अंजाम दिया गया कि यह एक प्राकृतिक हादसा लगे।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी सबूतों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और गवाहों के नए बयानों के आधार पर साजिश का खुलासा हुआ। इसके बाद गुरुवार को चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस तरह की साजिश में और लोग शामिल थे या इससे पहले भी कोई योजना बनाई गई थी।

Leave a Reply