क्या आप जानते कि दुनिया के किस देश में होते हैं सबसे ज्यादा सड़क हादसे जाने कौन है सबसे ऊपर

World Population Review के अनुसार दुनिया के कई देशों में सड़क सुरक्षा एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। हर साल भारी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं…

Screenshot 20250529 084031 Google

World Population Review के अनुसार दुनिया के कई देशों में सड़क सुरक्षा एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। हर साल भारी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं और मोटे होती रहती हैं और सबसे ज्यादा कर एक्सीडेंट होते हैं ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को भी चलाया जाता है।

भारत में हर साल लाखों लोगों की दुर्घटना में मौत होती है और यह अब देश की प्रमुख समस्याओं में से एक बन चुका है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं


सड़क सुरक्षा हर नागरिक के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है।


2024 में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्ज की गई हैं। यहाँ 1.9 मिलियन (19 लाख) से ज्यादा कार एक्सीडेंट रिपोर्ट किए गए हैं जिनमें 36,000 से अधिक लोगों की मौत हुई और लाखों लोग घायल हुए। जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद भी अमेरिका में सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर समस्या बनी हुई हैं।


अन्य प्रमुख देशों में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े इस प्रकार हैं:


जापान: कुल 540,000 कार एक्सीडेंट की रिपोर्ट किए गए जिनमें लगभग 4,700 लोगों की जान गई और 600,000 से अधिक लोग घायल हुए।
भारत: हर साल लगभग 4 लाख 80 हजार सड़क एक्सीडेंट होते हैं जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। यह आंकड़ा भारत के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।
जर्मनी: 2024 में 300,000 से अधिक एक्सीडेंट हुए जिसमें लगभग 3,000 मौतें हुईं।
तुर्की: पिछले साल 175,000 से ज्यादा एक्सीडेंट हुए जिनमें 5,473 मौतें और 283,234 लोग घायल हुए।
इटली: 2024 में 172,000 से अधिक कार एक्सीडेंट दर्ज किए गए जिनमें 3,173 मौतें और 241,000 से अधिक लोग घायल हुए।
यूनाइटेड किंगडम: कुल 123,000 एक्सीडेंट हुए जिनमें 1,800 मौतें और 160,000 लोग घायल हुए।


दुर्घटनाओं के मुख्य कारण


इन सड़क दुर्घटनाओं के कई प्रमुख कारण है जिनमें से मुख्य रूप से कुछ इस प्रकार है
खराब सड़कें
तेज गति से कार चलाना
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना
नशे में गाड़ी चलाना
मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना


यह आंकड़े दर्शाते हैं कि सड़क सुरक्षा एक वैश्विक मुद्दा है जिसके लिए सरकारों और नागरिकों दोनों को मिलकर काम करने की ज़रूरत है ताकि इन भयावह दुर्घटनाओं और मौतों को कम किया जा सके।