बांकेबिहारी दर्शन के लिए जा रहे थे दो दोस्त, तभी हुआ भयंकर हादसा और चली गई दोनों की जान

आगरा से वृंदावन बांके बिहारी दर्शन के लिए जा रहे दो बाइक सवार दोस्तों को बुधवार की शाम फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट के…

n66530959517478919408926f236eec9d32d14d7a57a2e59e101bbd274481d680f44306bea62c58dc4fe5e5

आगरा से वृंदावन बांके बिहारी दर्शन के लिए जा रहे दो बाइक सवार दोस्तों को बुधवार की शाम फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।


पुलिस ने इस बारे में परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि आगरा के थाना सिकंदरा स्थित द्वारिका गैलेक्सी निवासी 30 वर्षीय निर्भय गुप्ता बुधवार की दोपहर अपने दोस्त लोहामंडी निवासी 28 वर्षीय विशाल के साथ बाइक से वृंदावन आ रहे थे। रैपुरा जाट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।


दुर्घटना में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर निर्भय के पिता सुनील गुप्ता भी आए। उन्होंने बताया कि निर्भय हर महा बांके बिहारी के दर्शन के लिए जाता था पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।