अगर आप भी बनना चाहते हैं सरकारी अफसर तो आया सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के पदों पर हो रही है बंपर भर्ती, जाने डिटेल

अगर आप वेटरनरी साइंस में डिग्री धारक है तो सरकारी नौकरी आपकी हो सकती है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने पशुपालन विभाग के तहत असिस्टेंट…

अगर आप वेटरनरी साइंस में डिग्री धारक है तो सरकारी नौकरी आपकी हो सकती है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने पशुपालन विभाग के तहत असिस्टेंट कमिश्नर (एनिमल हसबेंडरी ग्रुप-A) के 311 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी लास्ट डेट से पहले आवेदन कर दें वरना उसके बाद फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसकी लास्ट डेट 9 जून तय की गई है।


जरूरी योग्यता
इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता बैचलर ऑफ़ वेटरनरी साइंस की डिग्री होनी चाहिए। अगर आप इस फील्ड में स्नातक है तो यह नौकरी आपकी हो सकती है।


आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 19 साल और अधिकतम आयु 38 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लोगों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल तथा ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी।


आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 719 रुपये और अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, विकलांग तथा अनाथ उम्मीदवारों को 449 रुपये शुल्क देना होगा।


कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी को लेकर यह भर्ती काफी आकर्षक है. चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 60,000 से 1,90,800 तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जो इस नौकरी को और भी फायदेमंद बनाते हैं।


चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी पहले प्रारंभिक परीक्षा फिर मुख्य परीक्षा और अंत में इंटरव्यू होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीद वार को नियुक्त किया जाएगा।


कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को mpsc.gov.in पर जाकर ‘ऑनलाइन एप्लिकेशन’ सेक्शन में जाना होगा, फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा। एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।