Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बर्फीली ठंड और मुश्किल रास्तों के बीच 40 किलो वजन ढोकर केदारनाथ पहुंचता है ये मजदूर, दो वक्त की रोटी के लिए रोज करता है संघर्ष

केदारनाथ की यात्रा शुरू होते ही वहां काम करने वाले लोगों की जिंदगी में हलचल शुरू हो जाती है। ऊपर धाम तक सामान पहुंचाने से…

केदारनाथ की यात्रा शुरू होते ही वहां काम करने वाले लोगों की जिंदगी में हलचल शुरू हो जाती है। ऊपर धाम तक सामान पहुंचाने से लेकर यात्रियों की मदद करने तक सबकी अपनी जिम्मेदारियां होती हैं। और इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए एक नेपाली मजदूर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वीडियो में दिख रहा ये मजदूर रोज करीब 40 किलो वजन उठाकर केदारनाथ की चढ़ाई करता है। उसका कहना है कि इस काम के बदले उसे ढाई हजार रुपये मिलते हैं। लेकिन रास्ता इतना आसान नहीं है। उबड़ खाबड़ रास्ते। ऊंची चढ़ाई। और कभी भी बदल जाने वाला मौसम इस सफर को और भी मुश्किल बना देता है।

https://www.instagram.com/reel/DJi2RCmS6Zn/?igsh=MXNjYTFjMjFhczY5dg==

वीडियो में बात करते हुए मजदूर ने बताया कि ऊपर धाम में पानी की एक बोतल तक की कीमत सौ रुपये है। क्योंकि इतनी ऊंचाई तक सामान पहुंचाने में काफी मेहनत लगती है। यही वजह है कि खाने पीने की हर चीज महंगी मिलती है।

इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। और लोग इस मजदूर की मेहनत को सलाम कर रहे हैं। कोई इसे असली मेहनतकश कह रहा है। तो कोई भावुक होकर दुआएं दे रहा है। किसी ने लिखा कि इतनी मेहनत के लिए ढाई हजार बहुत कम हैं। वहीं किसी ने कहा कि ऊपर तो पहाड़ का पानी भी इतना साफ है कि बोतल वाले पानी से बेहतर है।

लोग लगातार इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई ताली वाला इमोजी डाल रहा है। तो कोई दिल वाला। सबका एक ही कहना है कि ये लोग ही असली हीरो हैं। जो अपनी मेहनत से केदारनाथ यात्रा को आसान बना रहे हैं।