हरिद्वार के इस मशहूर मंदिर के महंत हुए गिरफ्तार, महिला के साथ की बेहद शर्मनाक हरकत

पंजाब पुलिस ने हरिद्वार पहुंच कर चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि…

पंजाब पुलिस ने हरिद्वार पहुंच कर चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट दिया जारी किया गया है। लुधियाना पुलिस ने उन्हें श्यामपुर क्षेत्र में गिरफ्तार किया।


पुलिस का कहना है कि महंत रोहित गिरी पर लुधियाना की एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि करीब 1 साल पहले उसने चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी से अपने घर में एक हवन करवाया था। इस दौरान महिला और महंत के बीच जान पहचान बढ़ गई थी।

महिला का कहना है कि उस समय उसके और उसके पति के बीच कुछ विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते वह हरिद्वार में हवन कराने आई थी। शायद शांति मिल सके।


आरोप लगाया जा रहा है कि हवन के बाद महंत रोहित गिरी अक्सर महिला को व्हाट्सएप पर अलग-अलग अनजान नंबरों से कॉल करने लगे और उसे परेशान करने लगे। पीड़िता का कहना है कि 14 मार्च को महंत रोहित गिरी लुधियाना भी आए थे और उन्होंने महिला को फोन किया।


महिला का आरोप है के महंत से जबरदस्ती अपनी कार में बिठाकर एक सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ भी की।
इस घटना के बाद महिला ने लुधियाना में महंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद रोहित गिरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई लुधियाना में ही की जाएगी। इस घटना से धार्मिक जगत में सनसनी फैल गई है।