Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Delhi Crime: ऑटो रिक्शा से आने जाने वाले हो जाएं सतर्क, दिल्ली की यह वारदात डरा देगी आपको

रात को ऑटो रिक्शा की सवारी करते समय हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। आदर्श नगर में रात में व्यक्ति ने ऑटो रिक्शा लिया इसके बाद उसे…

रात को ऑटो रिक्शा की सवारी करते समय हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। आदर्श नगर में रात में व्यक्ति ने ऑटो रिक्शा लिया इसके बाद उसे लूट लिया गया। ऑटो रिक्शा चालक और उसमें पहले से सवार व्यक्ति ने पीड़ित का गला दबाकर लूट लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


बताया जा रहा है कि अपने साथ लूट होने के 5 दिन बाद पीड़ित में खुद ही लुटेरों की पहचान की और साथियों के मदद से दोनों आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के बुरी बिछरे गांव के रहने वाले वीरेंद्र ने अपने साथ हुई लूट की घटना के बारे में पुलिस को बताया।


बताया जा रहा है कि रात को करीब 10:00 बजे वह आजादपुर फ्लाईओवर बस स्टैंड पर खड़ा था। वह सराय काले खान जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठा ऑटो में पहले से ही पीछे एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था।

यात्रा के दौरान आदर्श नगर के झंडा चौक के पास बैठे व्यक्ति ने उसका गला दबा दिया और चालक के साथ मिलकर उसका मोबाइल फोन , पर्स (जिसमें 700 रुपये नकद और दो एटीएम कार्ड थे) और कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद आरोपित उसे सड़क पर उतार कर फरार हो गए।


इसके 5 दिन बाद रात दूसरे दिन रात 12:00 बजे पीड़ित ने इस ऑटो रिक्शा और दो आरोपियों को आजाद कर फ्लाईओवर के पास देखा। उसने तुरंत अपने दोस्त से संपर्क किया और लोगों की सहायता से दोनों को पकड़ लिया।

जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है की सूचना के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस आरोपी को पुलिस स्टेशन ले गई।


वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया गया। आरोपित की पहचान रोहिणी सेक्टर-3 स्थित जेजे इंदिरा कैंप निवासी सौरव राजपूत और सुनील के रूप में हुई। इनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। लोगों को ऑटो रिक्शा की सवारी करके समय चौकन्ना रहने की जरूरत है।