हल्दूचौड़ निवासी व्यक्ति का अल्मोड़ा में शव मिला

अल्मोड़ा:: थाना कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करबला कब्रिस्तान के पास रोड के किनारे पैराफीट में लेटी अवस्था में पड़ा हुआ…

अल्मोड़ा:: थाना कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करबला कब्रिस्तान के पास रोड के किनारे पैराफीट में लेटी अवस्था में पड़ा हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


सूचना के बाद मौके पर फोर्स ने मौके पर पहुंच उस व्यक्ति को बेस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया मृतक के बारे में शिनाख्त करने पर मृतक का नाम विनोद दुमका पुत्र गंगा दुमका उम्र 42 निवासी हल्दूचौड नैनीताल होना पाया गया ।


जानकारी अनुसार मृतक ड्राइवरी करता था और हल्द्वानी से मुनस्यारी यात्री लेकर जाने के बाद वापस रात्रि में अल्मोड़ा में रुका था। मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । परिजनों को अवगत कराया दिया गया है। मृत्यु के कारणों के सम्बन्ध में जांच जारी हैं।