देखे मौत का लाइव वीडियो, अचानक से प्राण पखेरू ले उड़े यमराज, वीडियो देखकर अटक जाएंगे आपके भी प्राण

झारखंड में रामनवमी पर अखाड़े में लाठी कौशल दिखाने का चलन है। जिले के बेंगाबाद प्रखंड के मधवाडीह गांव में रामनवमी के मौके पर हनुमान…

झारखंड में रामनवमी पर अखाड़े में लाठी कौशल दिखाने का चलन है। जिले के बेंगाबाद प्रखंड के मधवाडीह गांव में रामनवमी के मौके पर हनुमान मंदिर के पास धूमधाम के साथ अखाड़ा निकालने की तैयारी की जा रही थी।

इस दौरान मंदिर के समीप काफी संख्या में राम भक्त अलग-अलग खेल का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस दौरान मधवाडीह निवासी सुखदेव प्रसाद यादव भी गांव के युवक के साथ में लाठी खेल रहे थे। सुखदेव दिखने में काफी तंदुरुस्त थे और काफी समय से लाठी कौशल दिखा रहे थे।

इसी बीच जैसे ही वह लाठी भांजने के बाद मंदिर के किनारे खड़े हुए अचानक गिर गए। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।


इस घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोग सुखदेव यादव को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

त्योहार की खुशियां मातम में बदलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि सुखदेव यादव काफी स्वस्थ थे लेकिन उनकी इस अचानक मौत से सभी हैरान हैं।