अल्मोड़ा, 7 मार्च 2025
🎭 महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित 35वें महिला होलीकोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि शचि शर्मा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) और मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के साथ संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।
🔴 🌸 रंगों और गीतों से सजा महिला होलीकोत्सव
कार्यक्रम में 14 टीमों ने हिस्सा लिया और इस बार आयोजन में बदलाव करते हुए कुछ टीमों ने केवल होली गीत गाए, कुछ ने नृत्य प्रस्तुत किया, और कुछ ने शानदार स्वांग का प्रदर्शन किया। प्रस्तुति के लिए प्रत्येक टीम को 10-10 मिनट का समय दिया गया।
🔴 🏆 निर्णायक मंडल और विजेताओं का चयन
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में रंगकर्मी बृजमोहन जोशी, ललिता जोशी, मंजू पांडे और रंगकर्मी रमेश लाल रहे। सभी टीमों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसके बाद प्रतिभागी टीमों को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया।
🔴 🎭 8 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला और सांस्कृतिक जुलूस
पहली, दूसरी और तीसरी स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 8 मार्च को बाहर से आई टीमों के साथ फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेंगी। इस दिन का आयोजन और भी भव्य होगा, जिसमें सुबह 11:00 बजे सिद्धि नौला से एक सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा, जो मल्ला महल होते हुए मां नंदा देवी प्रांगण पहुंचेगा। इसके बाद महिला होली प्रतियोगिता का अंतिम दौर शुरू होगा।
🔴 ✨अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
कार्यक्रम में मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, आनंद सिंह बगडवाल, संस्था उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, संरक्षक मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा समेत संस्था की सभी सदस्य एवं अनेक लोग उपस्थित रहे।
प्रथम दिवस होलिकोत्सव में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, पूर्व अध्यक्ष अरबन बैंक आनन्द सिंह बगडवाल, पूर्व अध्यक्ष रेडक्रास मनोज सनवाल, नन्दादेवी मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, पार्षद नन्दादेवी अर्जुन बिष्ट,संयोजक जनाधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, पूर्व निदेशक डा. जे सी दुर्गापाल, प्रताप सिंह सत्याल , बाल कल्याण संस्था के अध्यक्ष रघु तिवारी आदि मौजूद थे।
इधर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कॆलाश शर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा की महिला कल्याण संस्था द्वारा कराया जा रहा दो दिवसीय होलिकामहोत्सव का आयोजन हमारी संस्कृति एंव होली विरासत को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा हैं। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा की ऐतिहासिक संस्कृति को संजोने के लिए समय-समय पर ऎसे आयोजन करके अपनी विशिष्ट छाप छोड़ रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आज समाज की महिलायें हर विधा में आगे बढ़ रही हैं। जो, कि भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। उन्होंने रंगोत्सव पर्व सहित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अल्मोडा़ विधानसभा सहित सभी महिला होल्यारों सहित दर्शकों सहित महिला कल्याण संस्था के पदाधिकारियों को बधाईयाँ एंव शुभकामनाएँ दी।
समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल एंव सचिव पुष्पा सती, संरक्षक मीता उपाध्याय , ममता चौहान द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को अबीर एंव होली टोपी पहनाकर सम्मान किया।
प्रतियोगिता में माँ जगदम्बा धारानॊला, नियर स्टेडियम टीम, सर्वोदय नगर महिला होली,मातृशक्ति खत्याडी़, जाखनदेवी महिला टीम, महिला शक्ति तल्ली खत्याडी़,जन शिक्षण संस्थान समिति, स्यूनराकोट महिला टीम, माँ दुर्गाशक्ति, न्यू इंदिरा कालॊनी, माँ कोकिला महिला सांस्कृतिक दल, जॊहार सांस्कृतिक टीमों द्वारा होली गायन एंव सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार करते हुए स्वांग की प्रस्तुति दी।
समिति अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा बताया गया कि कल होलिकामहोत्सव के द्वितीय दिवस नगर में होलिका सांस्कृतिक शोभायात्रा सिद्वबाबा मंदिर से आरंभ होकर नन्दादेवी मंदिर परिसर तक निकलेगी उसके बाद मंच में अल्मोड़ा की महिला टीमों सहित भवाली, नैनीताल, हल्द्वानी, रानीखेत, ताकुला की सात महिला टीमों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया जायेगा।
होलिकामहोत्सव में महिला होल्यार टीमों द्वारा झोडा़ नृत्य का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुचि शर्मा ने करते हुए कहा कि संस्था द्वारा महिलाओं के अधिकारों एंव महिलाओं की प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों को जानने के लिए जागरूक होने की अपील करी।
इस अवसर पर संस्था के निर्णायक रंगकर्मी रमेश लाल एंव रंगकर्मी बृजमोहन जोशी नैनीताल वाले थे।
कार्यक्रम का संचालन संरक्षक मीता उपाध्याय एंव सचिव पुष्पा सती ने किया।

