अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव: पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा 803 वोटों से आगे

अल्मोड़ा: नगर निगम चुनाव के पहले राउंड की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी अजय वर्मा ने कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को कड़ी टक्कर देते हुए…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा: नगर निगम चुनाव के पहले राउंड की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी अजय वर्मा ने कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को कड़ी टक्कर देते हुए 803 वोटों से बढ़त बनाई है। पहले राउंड मेंअजय वर्मा ने कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है।

चुनाव में दिलचस्पी:
पहले राउंड के नतीजे इस प्रकार हैं:

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

रद मतों की संख्या: 120 मत

अजय वर्मा (बीजेपी): 2,487 मत

भैरव गोस्वामी (कांग्रेस): 1,684 मत

अमन अंसारी (निर्दलीय): 34 मत

चुनावी परिदृश्य:
अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में कुल 16,457 मतदाताओं ने मतदान किया था। अब तक के नतीजों में कांग्रेस, निर्दलीय और भाजपा के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली है। मेयर पद और अन्य प्रमुख वार्डों के नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

पोस्टल बैलेट के नतीजे:
पोस्टल बैलेट की मतगणना में भाजपा को 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 8 वोट प्राप्त हुए। 3 मत अवैध घोषित कर दिए गए, और 1 मत नोटा (None of the Above) के पक्ष में गया। अल्मोड़ा नगर निगम के 23 जनवरी को हुए चुनाव में कुल 16,457 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 8,003 महिलाएं, 8,452 पुरुष और 2 अन्य वर्ग के मतदाता शामिल थे। मतदान का प्रतिशत 62% रहा।

कड़ी टक्कर और सुरक्षा के इंतजाम:
मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हर टेबल पर 40 कर्मचारी मतगणना में जुटे हुए हैं। पहले रुझान आने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक उत्सुकता से परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
आखिरकार, नगर निगम की कमान किसके हाथ में जाएगी, यह सबकी नजरों में है, और नतीजे आने तक चुनावी माहौल गरम रहेगा।