पूर्व विधायक कैलाश शर्मा बोले- अल्मोड़ा के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध

अल्मोड़ा,21 जनवरी 2025भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि अल्मोड़ा के विकास के लिए…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा,21 जनवरी 2025
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि अल्मोड़ा के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्व है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक कांग्रेस नगर निकाय में सत्ता में रही है और उसने अल्मोड़ा की मूलभूत समस्याओं को हल करने में कोई रूचि नही दिखाई है।


आज यहां भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई, पेयजल और यातायात जैसी बुनियादी सुविधाओं की कांग्रेस ने अनदेखी की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा नगर निगम में जीतती है नगर की सफाई, पेयजल और यातायात जैसी बुनियादी सुविधाएं उसकी प्राथमि​कता में होंगी।


कांग्रेस नेता शर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा नगर की न्यू इंदिरा कॉलोनी, राजपुरा, भ्यारखोला, तल्ला जोशी खोला, एनटीडी और लक्ष्मेश्वर जैसे इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति ठीक नही है। कहा कि कई वार्डो में स्वच्छता की स्थिति बदहाल है,यहां तक कि कूड़े के ढेर तक साफ नहीं किए गए हैं, जबकि सरकार ने स्वच्छता के लिए पर्याप्त बजट जारी किया।


विधायक तिवारी पर साधा निशाना
शर्मा ने विधायक मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा​ कि वह यह कहते है कि मैं तो विपक्ष में हूं और सरकार उनके क्षेत्र में बजट जारी नही कर रही है। उन्होंने कहा कि वह भी विपक्ष के विधायक रहे है लेकिन उन्होनें कभी भी यह रोना नही रोया जैसा विधायक तिवारी विपक्ष के विधायक होने की बात कहते रहते है।


प्रेस वार्ता में ​पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी,ललित दोसाद, कैलाश गुरुरानी,मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट और मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी आदि शामिल रहे।