अब व्हाट्सएप लाइव लोकेशन हुआ पुराना, आ गया Google Plus Codes का जमाना, जाने इस नए फीचर के बारे में सब कुछ

Google Plus Codes एक डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है, जो किसी भी जगह को आसानी से और सटीक रूप से पहचान में मदद करता है। यह…

Google Plus Codes एक डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है, जो किसी भी जगह को आसानी से और सटीक रूप से पहचान में मदद करता है। यह 10 अंकों का एक कोड होता है जिससे सही और एकदम परफेक्ट लोकेशन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


Google Plus Codes: डिजिटलाइजेशन के इस दौर में, जब भी लाइव लोकेशन शेयर करने की बात होती है तो हमारे दिमाग में व्हाट्सऐप का ही नाम आता है। लेकिन गूगल मैप ने लाइव लोकेशन को एक स्टेप आगे जाकर प्लस कोड जैसे फीचर की शुरुआत की है। गूगल मैप का यह प्लस कोड फीचर सिर्फ एक क्लिक में किसी भी दूर दराज वाले सटीक क्षेत्र के बारे में जानकारी दे सकता है।


क्या है Plus Codes जिससे मिलती है जगह की सही जानकारी
यह फीचर सही जानकारी देने में बेहद मददगार है दरअसल Plus Codes एक डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है, जो किसी भी जगह को आसानी से पहचानने में मदद करता है।
गूगल प्लस कोड 10 अंकों का होता है जिसे गूगल मैप्स एप पर डालकर उसे स्थान की सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गूगल मैप का यह फीचर उन जगहों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है, जहां एड्रेस की मदद से पहुंचना मुश्किल हो जाता है।


जानें गूगल Plus Codes का महत्व


किसी भी इमरजेंसी में प्लसCodes का उपयोग करके तुरंत सही स्थान की जानकारी दी जा सकती है। Plus Codes का उपयोग करके डिलीवरी सेवाएं बिना किसी परेशानी के सही स्थान पर पहुंच सकती हैं। टूरिज्म के लिए Plus Code का उपयोग उनके यात्रा अनुभव को और भी सरल और सुरक्षित बनाया जा सकता है।
ऐसे क्षेत्रों में जहां पारंपरिक पते नहीं होते, वहां सामाजिक सेवाओं और राहत कार्यों के लिए Plus Codes बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको बताते चलें कि गूगल मैप के इस नए फीचर Plus Code का इस्तेमाल हर कोई कर सकता है।