उत्तराखंड में यहां आकाशीय बिजली चमकने से हुई भाई-बहन की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

उत्तराखंड में बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने से भाई बहन की मौत हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब दोनों…

उत्तराखंड में बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने से भाई बहन की मौत हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब दोनों भाई-बहन अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए दोनों को मूर्छित अवस्था में परिजन नागरिक अस्पताल ले गए जहां जांच के उपरांत डॉक्टर ने दोनों भाई बहनों को मृत घोषित कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि मृतक भाई बहनों में 19 वर्षीय सुमित सिंह और 22 वर्षीय सुहानी राणा थे। यह घटना सीमांत खटीमा तहसील क्षेत्र के सजना गांव की है। खबर मिलने के बाद ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और हर कोई इस घटना से बेहद दुखी हो रहा है। ऐसे में परिजनों का भी रो रो के बुरा हाल हो गया है।