Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दिल्ली टू बिहार की यह खौफनाक लव स्टोरी सुनकर आपकी भी कांप जाएगी रूह, जिसका हुआ बेहद दर्दनाक अंत

Darbhanga News : यह मामला बिहार के दरभंगा जिले का है जहां 2 साल पहले एक कपल ने लव मैरिज की लेकिन अचानक दोनों के…

Darbhanga News : यह मामला बिहार के दरभंगा जिले का है जहां 2 साल पहले एक कपल ने लव मैरिज की लेकिन अचानक दोनों के बीच इतना ज्यादा विवाद हो गया कि इस प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्यार के लिए लोग घर परिवार से बगावत करते हैं और अपने प्रेमी प्रेमिका के साथ रहने के लिए सारे जतन करते हैं लेकिन कई बार कुछ प्रेम कहानियों का अंत काफी खौफनाक होता है। बिहार के दरभंगा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है दिल्ली से शुरू हुई है प्रेम कहानी का दरभंगा में दर्दनाक अंत हुआ। दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना देख सबके रोंगटे खड़े हो गए, बावजूद इसके कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ के बाद पता चला कि वह करने वाली महिला का पति है। उनकी प्रेम कहानी दिल्ली में शुरू हुई थी। महिला की पहचान अलीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय पिंकी कुमार के रूप में हुई जबकि हत्यारे का नाम रामकुमार है। दोनों के बीच दिल्ली में प्यार हुआ और फिर प्यार धीरे-धीरे पवन चलने लगा इसके पास दोनों की शादी हुई लेकिन कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पिंकी वापस बिहार चली गई।

करीब 6 महीने से पिंकी अपने मायके में रही। हाल ही में रामकुमार अपनी पत्नी पिंकी से मिलने दिल्ली से दरभंगा पहुंचा लेकिन विवाद शांत होने की जगह दोनों में फिर लड़ाई हो गई। इसके बाद आक्रोश में आकर राम कुमार ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, शुरुआत जांच में पता चला कि दोनों ने दो साल पहले शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। अब किसी बात पर हुए विवाद के बाद हत्या कर दी है।